उत्सवकेंद्रीय राज्यमंत्रीकेंद्रीय रेल मंत्रीछत्तीसगढ़तोखन साहूदिल्लीप्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदीभारतीय जनता पार्टीराजनीती

मोदी के नेतृत्व में दिल्ली बनेगी आदर्श राजधानी: केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

09 फरवरी 2025

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाई दिल्ली विजय की खुशियां।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हार्दिक बधाई के पात्र है।

दिल्ली चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मैजिक चला है, अब उनके नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी। आज दिल्ली सहित पूरे देशवासियों के मन में एक अलग उत्साह और सुकून है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। यह चुनाव एक संदेश है – देश की राजधानी दिल्ली में अब बदलाव आएगा। यह नई राजनीति की शुरुआत है, जिसमें भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं। हम अपनी पूरी ताकत से दिल्ली के लिए काम करेंगे ताकि दिल्लीवासियों के सारे सपने सच हो।

दिल्ली चुनाव में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू को मिली थी अहम जिम्मेदारी

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने दिल्ली के चार विधानसभा में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली थी और चारों विधानसभा प्रत्याशी को विजय मिली। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जिताने हेतु दिल्ली कार्यालय में बड़ी जनसभा की थी।

श्री तोखन साहू जी ने अपने दिल्ली स्थित निवास पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेश शुक्ला के साथ दिल्ली विधानसभा के सभी विधानसभा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठके की थी। सीटों के प्रचार हेतु घर-घर जाकर कई छोटी और बड़ी सभाएँ की थी। झारखंड के बाद दिल्ली में भी केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के मेहनत का सार्थक परिणाम पार्टी को मिला है।

इन‌ चार‌ विधानसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू को जिम्मेदार मिली थी, जहां भारतीय जनता पार्टी को विजय मिली –

मॉडल टाउन से श्री अशोक गोयल 13,415 वोटों से जीते हैं।

संगम विहार से श्री चंदन कुमार चौधरी 344 वोटों से जीते हैं।

मुंडका सीट से श्री गजेंद्र द्राल 10,550 वोटों से जीते हैं।

नई दिल्ली सीट से प्रवेश साहिब सिंह 4,089 वोटों से जीते हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ...