कोतवाली थानाक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेली

आपराधिक योजना के तहत चेहरे मे गमछा बांधकर THAR गाड़ी को जलाने वाले आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुराने रंजिश व विवाद के कारण गुण्डा बदमाश आरोपीगण (1)सिद्धू उर्फ सिद्धांत ठाकूर(2) योगेश्वर सिंह आर्मो ने बदले की भावना से किया THAR गाड़ी को आग के हवाले

मुंगेली पुलिस कि जानकारी अनुसार  दिनांक 26/27.11.2024 के रात्रि 2 बजे के आसपास एसएनजी कॉलेज के सामने प्रार्थी आयुष ठाकुर पिता ओंकार सिंह के मकान के पास रोड किनारे खड़ी उनकी महिन्द्रा THAR गाड़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाकर जला दिया गया की उक्त सूचना पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्र. 490/24 धारा 326 (F) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया, उक्त आगजनी की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक मुंगेली  भोजराम पटेल (IPS) द्वारा उक्त गाड़ी को जलाने वाले आरोपी के पतासाजी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री एस.आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन मे निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का गंभीरता को देखते हुये कार्यवाही करने निर्देशित किया गया आरोपी के पतासाजी के लिये मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्य व पुलिस टीम द्वारा पुरे शहर का सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये, पण्डरिया रोड स्थित पेट्रोल पम्प मे घटना के पुर्व रात्रि मे पानी बॉटल मे 02 व्यक्ति द्वारा पेट्रोल लेकर इनोवा सफेद ब्लैक कलर क्रमांक सीजी 10 ईपी 4100 से निकले है, जिसका रूट चार्ट सीसीटीव्ही के माध्यम से निकाला गया जो घटना स्थल के पास भी उक्त इनोवा सीसीटीव्ही मे देखा गया,

आग के हवाले

फुटेज मे मिले उक्त व्यक्तियों पहचान किया गया जो योगेश्वर सिंह आर्मो पिता स्व. बेदलाल सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन करही कालोनी मुंगेली व सिद्ध उर्फ सिद्धांत ठाकूर पिता अभिषेक सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन लालाकापा मुंगेली का रहने वाला पाया गया, आरोपियो की पहचान होने पर टीम द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके छिपने के ठिकानों पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जिसमे आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया, जिस पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि आयुष ठाकूर (प्रार्थी) के साथ पूर्व विवाद होने से बदले की भावना मे उक्त थार गाड़ी को रात्रि मे पेट्रोल डालकर आग लगाये है, उक्त अपराध की स्वीकारोक्ति पर आरोपी सिद्धू उर्फ सिद्धांत ठाकूर, योगेश्वर सिंह आर्मी के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया, आरोपी सिद्ध उर्फ सिद्धांत ठाकूर के विरूद्ध पूर्व मे आगजनी, मारपीट, बलवा जैसे मामले दर्ज है, जो थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अपराध क्र. 04/24 धारा 296,126(2),351(2),115(2),3 (5) बीएनएस 3 (1) द, ध एससी एसटी एक्ट के मामले मे फरार चल रहा था, जो उक्त आरोपी सिद्ध उर्फ सिद्धांत ठाकूर को दिनांक 11.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं आरोपी योगेश्वर आर्मो के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।=उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक संजय सिंह राजपूत प्रभारी सायबर सेल थाना सिटी कोतवाली, प्र. आर. प्रमोद वर्मा, मनीष सिंह, लोकेश सिंह, यशवंत डाहिरे, दयाल गवास्कर आरक्षक महेन्द्र सिंह, भेषज पांडेकर, राम कश्यप, रवि डाहिरे, बसंत डाहिरे, हेमसिंह की अहम भुमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ग्राम बम्हनी पहुंचे सचिन तेंदुलकर का परिवार, स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण.. मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — “ऑपरेशन बाज” में 4 शराब तस्कर गिरफ्तार... ईश्वर साहू को बिलासपुर संभाग आईटी सेल संयोजक पद पर पुनः मिली नियुक्ति.. भारतीय जनता पार्टी लोरमी विधानसभा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस.. श्रीमद् भागवत कथा में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का आगमन; दिव्य उपदेशों से भावविभोर हुए श्रद्धाल... शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रहँगी में कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिवस पर विदाई समारोह आयोजित ग्राम ठकुरीकापा में 7.2 बल्क लीटर अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार लोरमी में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभउप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले – “भाजपा में कार्यकर्ता ह... जिले में बढ़ती गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारीहीटवेव से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेज़ों से ज़मीन हड़पने की कोशिश नाकाम, आरोपी छगनलाल वर्मा...