मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — “ऑपरेशन बाज” में 4 शराब तस्कर गिरफ्तार…

मुंगेली, 07 अप्रैल 2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लगातार मिल रही सूचना और पुलिस की सतर्कता के चलते विभिन्न स्थानों पर चार अलग-अलग मामलों में कुल 169 पाव देशी प्लेन शराब (30.42 बल्क लीटर) कीमत 13,520 रुपये, तथा परिवहन में प्रयुक्त 4 मोटरसाइकिल/स्कूटी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये, कुल 1,63,500 रुपये का माल जप्त किया गया।
कहाँ-कहाँ हुई कार्रवाई:
• गर्ल्स स्कूल के पीछे नाला – जैनेन्द्र उर्फ पिंकू साहू से 40 पाव शराब व एक्टिवा जप्त
• खर्राघाट भैरव मंदिर के पास – पप्पू तंबोली से 41 पाव शराब व प्लेटिना मोटरसाइकिल जप्त
• मारवाड़ी मुक्तिधाम के पास – अनिल उर्फ पकऊ से 44 पाव शराब व स्प्लेण्डर जप्त
• रेहुंटा मोड़, परमहंस वार्ड – अनिल सारथी से 44 पाव शराब व लाल रंग की डिओ स्कूटी जप्त
चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के अंतर्गत क्रमांक 125/26, 126/26, 127/26 एवं 129/26 पर अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े सहित पुलिस टीम के अनेक जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





