कलेक्टरछत्तीसगढ़पत्रकार संघपुलिस अधीक्षकमुंगेली

पत्रकार स्व. श्री सुनील लखवानी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजली कलेक्टर और एसपी शोकसभा में हुए शामिल…

मुंगेली 12 नवम्बर 2024 – पत्रकार श्री सुनील लखवानी (बादशाह) के आकस्मिक निधन होने पर जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरी रेस्टोरेंट में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और जिले के पत्रकारगणों ने स्वर्गीय श्री लखवानी को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की। बता दें कि श्री लखवानी का 07 नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया था।

स्वर्गीय श्री सुनील लखवानी जी के तैलचित्र को श्रद्धांजलि देते मुंगेली कलेक्टर


कलेक्टर ने कहा कि श्री लखवानी सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके चेहरे में मुस्कान हमेशा देखने को मिलती थी। कभी गुस्सा हो भी जाते थे, लेकिन कुछ समय बाद उसे भूलकर प्रेम भाव से फिर घुल मिल जाते थे। यह उनकी विशेषता थी। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार स्वर्गीय श्री लखवानी के साथ हुए भेंट-मुलाकात की विशेष स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि जैसा नाम बादशाह था, वैसा ही उनका किरदार बादशाह की तरह था। कलेक्टर एवं एसपी ने ईश्वर से स्वर्गीय लखवानी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष श्री पवन पाण्डेय और प्रेस क्लब मुंगेली के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी