खास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूप्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदीभारतमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमुंगेलीरायपुरलोरमी

लोरमी में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जन्मदिन …

रायपुर/लोरमी – 17 सितंबर 2024

सर्व मान्य नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस को लोरमी के भाजपाइयों ने नगर के 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के उपाध्यक्ष एवं सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक धनीराम यादव ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा आरंभ करने जा रही है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न समाजों और वर्गों से जुड़कर समस्याओं का समाधान खोजेंगे। इसी तारतम्य में लोरमी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की खास तैयारी की है। भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले इस पखवाड़े में पार्टी लोरमी विधानसभा के तीनों मण्डल के सभी बूथों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसके तहत गांव, गली, चौराहों, चौपालों में सेवा कार्य किया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता से जुड़े अभियान भी चलाए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक लोरमी पंडरिया ठाकुर भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश का समिति सदस्य विनय साहू,रवि शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अंकित रवि शुक्ला, मंडल महामंत्री विश्वास दुबे,सुशील यादव ,राजेंद्र साहू ,जवाहर दिवाकर, पार्षद गण राजेंद्र सलूजा, सुरेश श्रीवास ,धनेंद्र राजपूत, खदानन कश्यप ,सुजीत वर्मा ,अशोक साहू, अर्जुन सिंह राजपूत हरिकिशन खत्री मनहरण कश्यप ,लक्ष्मी गुप्ता, अभिषेक पाठक ,सूरज निर्मलकर, राकेश गुप्ता,दीपक प्रजापति ,कमलेश श्रीवास, विनोद राजपूत ,विकास केशरवानी, दुष्यंत खत्री आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी