कलेक्टरक्राइमछत्तीसगढ़मुंगेलीमेडिकल विभाग

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर कारण बताओ नोटिस जारी

मुंगेली 24जुलाई 2024 – कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में नशीली दवाईयों के दुरूपयोग रोकने हेतु नियमित रूप से औषधि विक्रय संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में औषधि निरीक्षकों के द्वारा तहसील पथरिया स्थित महामाया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेडिकल से एंटीबायोटिक औषधि ओफलाक्सासीन टेबलेट का नमूना संग्रहण कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु रायपुर स्थित राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। इसी तरह तहसील मुंगेली एवं तहसील लोरमी के मेडिकल प्रतिष्ठानों से विभिन्न औषधियों का नमूना संग्रहण कर भेजा गया है। औषधियों के प्राप्त परिणाम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। औषधि निरीक्षक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मेडिकल प्रतिष्ठानों में पाये गये अनियमितताओं के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया है। इसके साथ ही नियमावली के अनुरूप औषधियों के क्रय-विक्रय करने व व्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी