कलेक्टरकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावडिप्टी सीएम विजय शर्मातोखन साहूनगरी निकाय मंत्रीबिलासपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतीरायपुरलोकनिर्माण विभागलोरमी

लोरमी का विधायक उपमुख्यमंत्री और सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री, यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात : उपमुख्यमंत्री साव…

रायपुर /लोरमी – राहुल यादव…. 07.07.2024…

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोरमी के सारिसताल में भक्त माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल…

लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होगी : उपमुख्यमंत्री साव…

लोरमी – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव रविवार को लोरमी के सारिसताल में भक्त माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, भगवान जगन्नाथ यात्रा के पवित्र दिन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। भक्त माता कर्मा खिचड़ी बनाकर भगवान जगन्नाथ को भोग लगाती थी। आप सब ग्रामवासियों ने मिलकर यहां भव्य मंदिर का निर्माण किया है, यह सराहनीय कार्य है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, आपके विधायक को उपमुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है। वहीं सांसद श्री तोखन साहू जी को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ काम करने का मौका मिला है। ये लोरमी क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। श्री साव ने कहा कि, लोरमी के विकास में कोई कमी नहीं होगी। पिछली बार जब गांव आया था तो रंगमंच निर्माण की घोषणा की थी। अब यह मंच बनकर तैयार हो गया है। आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि, विष्णुदेव साय की सरकार ने मोदी जी की गारंटी को 100 दिन में पूरा किया है। पीएम मोदी ने पहली ही कैबिनेट में 3 करोड़ आवास की स्वीकृति दी है।

समरोह में श्री राजेश साहू, श्री बोधीराम साहू, डॉ श्री उदयराम साहू, श्री विश्वनाथ साहू, श्री संतोष साहू, श्री नेत्रराम साहू, अनिता साहू, श्री हरीश साहू, श्री गोपाल साहू, श्री कुलेश्वर साहू, श्री उत्तम साहू, श्री हीरा साहू, श्री भवानी शंकर साहू, गांव के गणमान्य नागरिक एवं देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक...