कलेक्टरक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकबेमेतरासड़क दुर्घटना

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में देर रात मालवाहक वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर; नौ लोगों की मौत, 23 घायल…

मानियारी टाईम्स न्यूज़ 24 –

https://x.com/ANI/status/1784766986183950523

29 अप्रैल 2024 बेमेतरा छत्तीसगढ़-

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक मालवाहक वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत नौ की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, हादसा बेमेतरा थाना इलाके के कठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़े मिनी ट्रक में मालवाहक वाहन टकराने से दर्दनाक हादसा हुआ है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार देर रात कठिया गांव के पास हुई, पीड़ित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हादसे का शिकार सभी लोग पथर्रा गांव के निवासी थे, तिरैया गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि मालवाहक वाहन सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकरा गया। मृतकों की पहचान भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अगनिया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6) और ट्विंकल निषाद (6) के रूप में हुई है। एक की पहचान बाकी है।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल 23 लोगों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बाद में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर ले जाया गया। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल बेमेतरा में चल रहा है।बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि बेमेतरा हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है और 23 घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पदयात्रा, वेतन विसंगति और TET की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन लोरमी के राम्हेपुर में गृह मंदिर में नागराज के दर्शन, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ बकुलमुनी आश्रम मलगा में भक्ति, गुरु-सानिध्य और शिव आराधना की दिव्य अनुभूति... साइबर जागृति अभियान के तहत मुंगेली पुलिस का जागरूकता अभियान.. कोनचरा के सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब.. गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में गूंजा ‘हर हर महादेव’.. शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल.. ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, दूध में नींद की दवा देकर गला घोंटा... लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान..