कर्मचारी संघकलेक्टरछत्तीसगढ़नवाचारमुंगेलीलोरमीशिक्षा

मटर पनीर खाकर खुश हो गए रेहुंटा स्कूल के बच्चेजन्मदिन पर न्यौता भोजन का आयोजनविद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर अतिथियों ने किया भोजन…


मानियारी टाईम्स न्यूज़ 24 लोरमी 14 मार्च 2024 – 

शासकीय प्राथमिक शाला रेहुंटा के बच्चे खीर पूड़ी ,मटर पनीर खाकर खुश हो गए। जन्मदिवस के अवसर पर न्यौता भोजन का आयोजन किया गया। बच्चों के साथ बैठकर अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी , पत्रकार सभी ने भोजन किया।

न्यौता भोज करते जनप्रतिनिधि


गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार सामुदायिक सहभागिता पर आधारित न्यौता भोजन का आयोजन किसी भी सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन के माध्यम से कराया जा सकता है। इसी परिप्रेक्ष्य में शिक्षक एवं समाजसेवी शरद कुमार डड़सेना ने शासकीय प्राथमिक शाला रेहुंटा संकुल ढ़ोलगी- लोरमी में अपनी बिटिया के जन्मदिवस के अवसर पर न्यौता भोजन का आयोजन कराया। बच्चों को खीर, पूड़ी, मटर पनीर, टमाटर चटनी, चावल दाल, सलाद, पापड़ परोसा गया। स्कूल के बच्चे पौष्टिक भोजन करके खुश हो गए। वहीं स्कूल में ही केक काटकर बर्थडे मनाया गया। अतिथियों के द्वारा स्कूल में मौजूद सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट, मीठा, पेंसिल बॉक्स पेंसिल, कापी सहित अन्य सामग्रियां भी वितरित किया गया। इस अनूठी पहल की सभी ने प्रशंसा की।

इस आयोजन में बीईओ डीएस राजपूत, पूर्व नपं अध्यक्ष श्रीमती अंजना दास , श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, बीआरसी डाहिरे, एबीईओ राजेंद्र निर्मलकर, मंडी उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, राजेंद्र पाटकर, सोहन डड़सेना, हेमंत उपाध्याय, रवि लहरे, अकत ध्रुव,अभिजीत तिवारी, द्वारिका साहू, प्रधानपाठक श्रीमती लता डड़सेना, शिक्षिका अनिता ध्रुव, सुनीता कश्यप , अभिषेक पाठक, युवा मंडल के संयोजक अनिल सलूजा, लक्ष्मी गुप्ता, श्रीमती निक्की सलूजा, हेमलता खत्री, सत्यभामा गुप्ता, जीवनदीप समिति के मंटी जायसवाल, मधुबाला दास, कवि गुप्ता, मैत्री क्लब के प्रेमा अग्रवाल, नेहा गुप्ता, श्वेता पाठक, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्यामलाल राठौर, पत्रकार कृष सोनी, जितेंद्र पाठक, नूतन गुप्ता , नंदलाल खत्री, मुक्तिधाम सेवा समिति के पवन अग्रवाल, नर्मदा कश्यप, अमित गुप्ता, अंकित मौर्य ,दिलीप जायसवाल परमेश वैष्णव सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट.. राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के कोच होंगे वीरेंद्र यादव.. मुंगेली व्यापार मेला-2026 का ब्रॉशर विमोचित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी शुभकामनाएं..