आस्था भक्तिखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावनगरी निकाय मंत्रीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीमहतारीं वंदनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुरलोरमी

महतारीं वंदन योजना का पैसा 10 मार्च को 70 लाख महिलाओं के खाते में आएगा डिप्टी सीएम अरुण साव..

डिप्टी सीएम अरुण साव

 मानियारी टाईम्स न्यूज़ 24 रायपुर लोरमी 8 मार्च 2024 –

लोरमी एक दिवसीय दौरे पर रहे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव जहाँ उन्होंने विभिन्न कायकर्मो में लिया हिस्सा मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा महतारीं वंदन योजना का पैसा अब 10 मार्च को 70 लाख महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे ।

भेंट मुलाकात करते डिप्टी सीएम

लोरमी नगर पंचायत बनी लोरमी नगर पालिका  

नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने के संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रशासन के बाद नगरवासियों में हर्ष है। 6 मार्च को ही अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित हुआ है जिसमें लोरमी नगर पंचायत क्षेत्र के अतिरिक्त ग्राम पंचायत तुलसाघाट को शामिल करते हुए नगर पालिका गठित किया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से नगर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए लोरमी नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग की जा रही थी।

डिप्टी सीएम साव ने किया शिवघाट मेले का शुभारंभ

लोरमी। उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरुण साव ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। विश्राम गृह में भेंट मुलाकात कर स्थानीय लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। नगर के शिव घाट में महाशिवरात्रि पर मेला लगता है। श्री साव ने मनियारी नदी तट पर स्थित शिवलिंग की पूजा की एवं नर्मदा कुंड में मां नर्मदा की पूजा कर प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की।मनियारी तट पर स्थित प्रसिद्ध शिवलिंग में एवं नर्मदा कुंड में मां नर्मदा की मंदिर पर पूजा अर्चना कर मेला स्थल में पहुंचकर विधिवत्त फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेला हमारा प्राचीन धरोहर है। यह पुरातन काल से मनियारी नदी के तट पर शिव कृपा एवं मां नर्मदा के आशीर्वाद से क्षेत्रवासी हर्षो उल्लास के साथ मेला में आनंद मानते हैं। वे सन्तो के साथ बैठककर उनका आशीर्वाद लिए। श्री साव ने नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का भरोसा दिलाया। इस दौरान विश्राम गृह में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में श्री साव ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनी एवं बिजली पानी सड़क सुविधा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए स्थानीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने आदेशित किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी