खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुरराशनकार्ड

राशनकार्ड के नवीनीकरण अब 15 मार्च तक,

रायपुर / मुंगेली 26 फरवरी 2024 :-

शासन द्वारा राशनकार्ड की नवीनीकरण की अंतिम तिथि में वृद्धि कर अब 15 मार्च तक कर दिया गया हैै। कलेक्टर श्री राहुल देव ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय के वार्डों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड का वितरण करने, हितग्राहियों से उनके पुराने राशन कार्ड जमा कराने, बीपीएल राशनकार्डों का निःशुल्क वितरण करने तथा एपीएल सामान्य कार्ड के लिए 10 रूपए प्रति कार्ड का शुल्क चालान के माध्यम से जमा कराने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए हैं।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रगति पर है। राशनकार्ड नवीनीकरण मोबाईल एप से भी की जा सकती है। यह एप हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहा पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर आनलाईन तथा आफलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय के वार्डों में हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड के वितरण की कार्यवाही भी की जा रही है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि... हमारा संस्कार और विचार भारतीय होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...