आस्था भक्तिछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमीवनांचल

ग्राम महामाई में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम ,पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की….

डिप्टी सीएम अरुण साव

वनांचल देवी माँ महामाई

डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए ।

मुंगेली 11 फरवरी 2024 :-

लोरमी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम महामाई में भूगर्भ से प्रगटित हनुमान जी एवं महामाई दाई की मूर्ति की नवनिर्मित मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने ऐतिहासिक एवं चमत्कारिक हनुमान जी एवं महामाई दाई की मूर्ति की विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा पूरे ग्रामवासियों को बधाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि हनुमान जी एवं महामाई दाई की मूर्ति 300 वर्ष पूर्ण स्वयमेव भूगर्भ से प्रगट हुई थी। जिसके नाम पर ग्राम का नाम महामाई पड़ा।
समारोह में ग्रामीणों ने स्व प्रेरित होकर डिप्टी सीएम के समक्ष नशापन नहीं करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि न शराब बनाएंगे न ही शराब का सेवन करेंगे और समाज में जागरूकता लायेंगे। वहीं सामाजिक संस्था प्रयास अ स्माल स्टेप के द्वारा बैगा आदिवासियों के शिक्षा चिकित्सा के लिए किए जा रहे कार्यों की डिप्टी सीएम श्री साव ने सराहना की। उन्होंने बड़े महराज जी मारुति धाम देवरघटा से सभी के खुशहाली के लिए आशीर्वाद भी लिया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,