उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसफलता

आनंद मेला युवा महोत्सव कल सेकेंद्रीय राज्यमंत्री तोखन करेंगे शुभारंभ


लोरमी/ प्रतिवर्षानुसार इस साल भी मुक्ति वेलफेयर सोसायटी लोरमी के द्वारा विवेकानंद जयंती सप्ताह के अवसर पर हाईस्कूल मैदान लोरमी में तीनदिवसीय आनंद मेला युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम 13 से 15 जनवरी तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । भाषण कविता प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता जूनियर सीनियर, पेंटिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जूनियर सीनियर, क्राओके सॉन्ग गायन प्रतियोगिता जूनियर सीनियर कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। साथ ही साथ आनंद मेले में विभिन्न व्यंजन एवं पेंटिंग क्राफ्ट आइटम के स्टाल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में कला, साहित्य, खेल, शिक्षा, हरियाली के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले युवाओं व नारी शक्ति को युवा महोत्सव में सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रथम दिवस मुख्य अतिथि तोखन साहू अतिविशिष्ट अतिथि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डा अशोक जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, पूर्व जिपं. सदस्य शीलू साहू, प्रदेश संयोजक संतोष साहू फौजी, धनेश साहू, अविश यादव, राकेश छाबड़ा, धर्मेद्र गिरी, एसडीएम अजीत पूजारी, एसडीओपी हरविंदर सिंह, सीएमओ चंदन शर्मा, जनपद सीईओ सुरेश कंवर, तहसीलदार शेखर पटेल, टीआई अखिलेश वैष्णव, रिटायर्ड एसआई सुशील बंछोर आदि आमंत्रित है। कार्यक्रम को सफल बनाने समिति के सदस्य पवन अग्रवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, शरद कुमार डड़सेना, यतीन्द्र खत्री, जितेंद्र पाठक , अंकित मौर्य, प्रमोद जायसवाल , महंत सीमांत दास, अमित गुप्ता, रितेश आकाश सलूजा, अनुज खत्री, राकेश राजपूत, अमित साकत, नरेंद्र पाटकर, नंदलाल खत्री, राहुल केशरवानी दिलीप जायसवाल, रामकुमार बघेल, आकाश मोंटी सलूजा, अक्षत शर्मा, राहुल केशरवानी, राजपूत युवा मोर्चा, श्रीराम सेवा समिति, लक्ष्मी गुप्ता, कमल सिंह राजपूत, पुंचू यादव, परमेश वैष्णव सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी