आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमहिला संघमुंगेलीलोरमीसफलता

मकर संक्रांति पर लायनेस क्लब लोरमी द्वारा तिल खिचड़ी भंडारा, दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


लोरमी — मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लायनेस क्लब लोरमी की ओर से नगर के फव्वारा चौक में बुधवार को तिल खिचड़ी भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। मकर संक्रांति के पर्व पर तिल एवं खिचड़ी का विशेष धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व माना जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए क्लब द्वारा श्रद्धालुओं को गर्मागर्म तिल खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारा सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार चला, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों व नगरवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। लायनेस क्लब के सदस्य पूरे उत्साह और सेवा भाव से प्रसाद वितरण में जुटे रहे।
आयोजक लायनेस क्लब लोरमी ने नगर के सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर तिल खिचड़ी का पवित्र प्रसाद ग्रहण करें।


आयोजन में उपस्थित सदस्य
निक्की सलुजा, खुशबू आदित्य वैष्णव, रश्मि अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, संध्या पांडेय, शशि आहूजा, आशा अग्रवाल, हेमलता खत्री, मधुमाला दास, एकता केशरवानी, सुमेधा केशरवानी, आशा योगेश अग्रवाल, सविता पाठक, उमा साहू, ममता सलुजा, आशा साहू, अनु परिहार, ज्योति तिवारी, चांदनी सलुजा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष