अपराध पर पुलिस सफलकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनदर्शन कलेक्टरजिला न्यालयपुलिस अधीक्षकमुंगेलीसफलता

मुंगेली में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अपोलो फार्मेसी जमींदोज

कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत के बाद एक्शन; हाई कोर्ट से याचिका खारिज होते ही संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई


मुंगेली | शहर के पुराने बस स्टैंड के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन, नगरपालिका और नजूल विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अपोलो फार्मेसी पर बुलडोजर चलाते हुए अवैध निर्माण को पूरी तरह ढहा दिया। इस कार्रवाई से शहरभर में हड़कंप मच गया।


जनदर्शन में शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
किशोर बैरागी नामक नागरिक ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर शिकायत की थी कि दुकान स्वामिनी रुचि जैन (पति गौतम जैन) द्वारा स्वीकृत क्षेत्र से अधिक जमीन पर अवैध रूप से दुकान का निर्माण किया गया है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल नगर पालिका और नजूल विभाग को संयुक्त जांच के निर्देश दिए थे।


हाई कोर्ट में नहीं टिक सके दस्तावेज, याचिका खारिज
प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने के बावजूद दुकान मालिक की ओर से वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। मामला जब उच्च न्यायालय पहुंचा तो सुनवाई के दौरान भूमि स्वामी अवैध निर्माण को लेकर कोई पुख्ता प्रमाण नहीं दे पाए।
नतीजतन, हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


सुबह-सुबह चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात
हाई कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार सुबह प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ और कुछ ही मिनटों में अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया गया।


अतिक्रमणकारियों में दहशत, प्रशासन सख्त
इस बड़ी कार्रवाई के बाद शहर के अतिक्रमणकारियों में दहशत फैल गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ कहा है कि—
“शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य अवैध निर्माणों पर भी इसी तरह की कार्रवाई होगी।”

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट.. राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के कोच होंगे वीरेंद्र यादव.. मुंगेली व्यापार मेला-2026 का ब्रॉशर विमोचित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी शुभकामनाएं..