छत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीस्वास्थय

प्राथमिक शाला गुनापुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में नशा मुक्त समाज बनाने हेतु नूक्कड़ नाटक का आयोजन, देखिये वीडियो।

नुक्कड़ नाटक ।

लोरमी 15 जनवरी 2024 :- प्राथमिक शाला गुनापुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में नशा मुक्त समाज बनाने हेतु नूक्कड़ नाटक का आयोजन राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के सात दिवसीय शिविर का शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम गुनापुर में 10 जनवरी से 16 जनवरी 2024 तक आयोजित है।आज शिविर के छठवें दिवस में बौद्धिक परिचर्चा के दौरान मुख्य अभ्यागत के रूप में मुंगेली महिला मोर्चा नेत्री वर्षा विक्रम सिंह के द्वारा महिलाओं के संबंधित कानूनी अधिकारो की जानकारी दी गई।विकास खंड शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत सर के द्वारा छात्राओ को कैरियर संबधी मार्ग दर्शन दिया गया। मुंगेली जिले के जिला संगठक श्री पुरले सर के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना से व्यक्तित्व विकास एवं समाज सेवा की जानकारी दी गई । बिलासपुर से आए हुए ब्रह्म कुमारी संस्था के विद्वानों द्वारा नशा मुक्ति अभियान से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए ग्राम वासी को नशा मुक्त समाज बनाने हेतु प्रेरित किया गया।उद्बोधन की कड़ी में प्रोफेसर एस के जांगड़े ने स्वयंसेविकाओं को कैरियर एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित जानकारी दी। रासेयो के संयोजक प्रोफेसर एच एस राज के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों की जानकारी दी गई।प्रोफेसर आर एस साहू ने अनुशासन एवं एकाग्रता से कार्य कर अपने व्यक्तित्व विकास करने हेतु प्रेरित किया। प्रोफेसर नरेंद्र सलूजा ने कहा कि हमारे विकासशील भारत को प्रगति के पथ पर अग्रसर करते हुए विकसित भारत अभियान चलाया जाना है इसी उद्देश्य से हमारा यह कैंप आयोजित हुआ है। प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि समाज को नशा मुक्त करते हुए भारत को विकसित बनाने हेतु विकसित भारत अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अलावा पी पी लाठिया, कार्यालय प्रमुख रविंद्र श्रीवास्तव , प्रोफेसर हेमा, प्रोफेसर नितेश, प्रोफेसर गंगा गुप्ता, ने भी अपने अपने विचार रखें। उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर निधि सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रोफेसर मनीष कश्यप प्रताप भानु शर्मा, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री रघुनाथ सिंह राठौर ,मुकेश, सुबुद्धि सहित भगवती,दिव्या कश्यप, सीमा राजपूत संतोषी मेघा पदमा संगीता सदना आकांक्षा,सावरी गुप्ता ,भानुप्रिया संगीता प्रियंका ,तुलेश्वरी,प्रिया, पायल,किरण कश्यप रानी सहित अनेक रासेयो स्वयंसेविकाएं उपस्थित थे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
कारीआम श्री गणेशपुरी आश्रम पहुंचे स्वामी जी महाराज.. मुंगेली: पेन्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल में.. मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: 5 थाना क्षेत्रों में 37 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,540 नकद जब्त.. लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पल्सर का कहर, टक्कर से पूरा गुपचुप ठेला हुआ बर्बाद.. केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से कि... लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत..