आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसामाजिक

लोरमी में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाइक रैली से शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे.

 

मानस मंच में सजेगा जन्माष्टमी का भव्य मंच, निःशुल्क रक्तदान शिविर भी होगा आयोजित; उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

लोरमी/मुंगेली। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर लोरमी नगर में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यदुवंशी सेना सर्व यादव समाज लोरमी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बाइक रैली, भव्य शोभायात्रा, झांकी, सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रम के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ा निःशुल्क रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

आयोजन 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मानस मंच लोरमी में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता धनीराम यादव करेंगे।

सुबह बाइक रैली, दोपहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

जन्माष्टमी महोत्सव के तहत सुबह 10 बजे मानस मंच से बाइक रैली निकाली जाएगी, जो शिवपाट होते हुए लोरमी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।

इसके बाद दोपहर 12 बजे शीतला मंदिर, बाजारपारा से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा मेन रोड होते हुए मानस मंच पहुंचेगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सहित विभिन्न आकर्षण शामिल रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में डीजे के साथ बाइक रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘महादेव तांडव’ रोड शो तथा झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

मानस मंच में सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रम

मानस मंच में दोपहर बाद सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार आरू साहू की प्रस्तुति भी प्रस्तावित है।

रक्तदान शिविर भी बनेगा आयोजन का विशेष आकर्षण

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज लोरमी द्वारा निःशुल्क रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान केवल यादव समाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी पात्र एवं इच्छुक लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर सकेंगे।

रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इच्छुक रक्तदाताओं से अपना नाम, गांव/स्थान एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी होंगे शामिल

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में अविश यादव, परसादी यादव, रामप्रकाश यादव, गिरधारीलाल यादव, नरेशराम यादव, सुशील यादव, शिवशंकर यादव, विश्वास दुबे, पूर्णिमा घनश्याम यादव, पुष्पा छेदूराम यादव, शत्रुहन यादव, किरीतराम यादव एवं हेरम्य यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी शामिल होंगे।

इसके अलावा प्रकाश यादव (नायब तहसीलदार), अजीत यादव, अंकालू यादव, देवीशंकर यादव, सूरज यादव, रामशरण यादव, श्रीराम यादव, मनोहर यादव, रमेश यादव, विनोद यादव सहित अनेक लोगों को विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में डॉ. धोधीराम यादव, चीनूराम यादव, भोलाराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, लक्ष्मण यादव, फागूराम यादव, रमाशंकर यादव, मुकुंदी यादव, लखन यादव, ओमप्रकाश यादव, संतूराम यादव, दिलीप यादव, यशवंत यादव, कुशल यादव, जेपी यादव, मंतराम यादव सहित समाज के वरिष्ठजन शामिल हैं।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से की अपील

आयोजक संजू यादव, शत्रुहन यादव, घनश्याम यादव, राकेश यादव, राहुल यादव, छेदूराम यादव, कृष्णा यादव, विशाल यादव, तोरन यादव, बालक नरेंद्र यादव, दुर्गेश यादव, विशु यादव, मिलन यादव, सोनू यादव, मनीष यादव, चितकुमार यादव, जित्तु यादव, अमित यादव, शिवम यादव, महेन्द्र यादव, प्रकाश यादव, विनोद यादव, मनोज यादव एवं चंद्र कुमार यादव सहित पूरी आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

शोभायात्रा को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विशु यादव, चितकुमार यादव, मनीष यादव, जितेन्द्र यादव, विजय यादव, कुंदन यादव, अंकित यादव, यशपाल यादव, सतीश यादव, प्रहलाद यादव, दुर्गेश यादव, डोमेन्द्र यादव, प्रेम यादव, भजन यादव, लक्ष्मण यादव, उमेद यादव, दरबारी यादव, भुजबल यादव, अमित यादव एवं सौरभ यादव को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आयोजक यदुवंशी सेना सर्व यादव समाज लोरमी, जिला मुंगेली ने सभी क्षेत्रवासियों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

रक्तदान महादान—आइए, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर रक्तदान कर किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प लें।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना... जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम.. लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल..