कलेक्टरकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमुंगेलीलोकनिर्माण विभागविष्णु देव साये मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने मुंगेली को दी 353 करोड़ से अधिक की विकास सौगात414 कार्यों का लोकार्पण–शिलान्यास,

शिक्षा–स्वास्थ्य–सड़क–जल सुविधाओं को नई मजबूती
मुंगेली, 11 मई 2026।
सुशासन तिहार के तहत रविवार का दिन मुंगेली जिले के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 414 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें 152 करोड़ 02 लाख के 284 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और 201 करोड़ 56 लाख के 130 नए कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
इन कार्यों से जिले में इन्फ्रास्ट्रक्चर, सड़क, जल, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी–ग्रामीण जनसुविधाओं को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की व्यापक मौजूदगी
कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सुशासन तिहार के उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी।
लोकार्पित व शिलान्यास हुए प्रमुख कार्य
मुख्यमंत्री ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण–शिलान्यास किया, जिनमें मुख्यतः—
सड़क निर्माण एवं मार्ग विकास कार्य
पुष्प वाटिका, चौपाटी, एनीकट एवं नहर कार्य
लाइवलीहुड कॉलेज भवन मार्ग एवं भटगांव पहुंच मार्ग
महतारी सदन, छात्रावास, सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक मंच
जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल कार्य
अटल डिजिटल सुविधा केंद्र
प्राथमिक शाला भवन, आंगनबाड़ी भवन और अमृत सरोवर कार्य
नगर पालिका क्षेत्र में एसटीपी, तालाब सौंदर्यीकरण, फुटपाथ व पुल निर्माण
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय (मोतिमपुर, लालपुर थाना, लोरमी, पथरिया और सरगांव) का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।
प्रतिमाओं का अनावरण और घोषणाएँ
मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले में निम्न प्रतिमाओं का अनावरण किया—
माता कर्मा
बाबा गुरु घासीदास
डॉ. भीमराव अंबेडकर
महाराणा प्रताप
उन्होंने विकास को गति देने हेतु कई घोषणाएँ भी कीं—
नवागढ़ रोड में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापना हेतु 25 लाख रुपये
मुंगेली में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास भवन के लिए स्वीकृति
मेला नवागांव में बाउंड्रीवाल व प्रवेश द्वार हेतु 20 लाख रुपये
सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये
चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना पर सकारात्मक आश्वासन
हितग्राही लाभ वितरण
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 282 से अधिक हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ वितरण किया, जिनमें शामिल—
पीएम आवास के 10 लाभार्थियों को आवास चाबी
मनियारी बैराज योजना के डूबान प्रभावित 175 परिवारों को प्रतीकात्मक चेक
65 मछुआरों को जाल एवं आइस बॉक्स
दलहन मिशन के 10 किसानों को मिनी किट
ऑयल पाम योजना के लिए 3 हितग्राहियों को 1.50 लाख रुपये
श्रम विभाग अंतर्गत 5 श्रमिकों को 1 लाख रुपये
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों—अंशुल शर्मा, नंदिता देवांगन, हेमा साहू और चैतूराम साहू—को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार लोगों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का निराकरण न करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही भी की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, एसपी श्री भोजराम पटेल, डीएफओ श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुख्यमंत्री ने मुंगेली को दी 353 करोड़ से अधिक की विकास सौगात414 कार्यों का लोकार्पण–शिलान्यास, मानस क्षेत्र सोनकुंड में वृहद स्वच्छता अभियान संपन्न... ग्राम गोंड खाम्ही, लोरमी: दक्षिणेश्वरी दुधिया काली मंदिर में चंडी यज्ञ व देवी भागवत कथा में उमड़ा श्... संगठन मजबूत, जनसेवा का संकल्प— भाजपा मंडल जरहागांव की मासिक बैठक में गूँजा एक स्वर.. सुशासन तिहार 2026: कारीडोंगरी में लगा समाधान शिविर, 780 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त.. ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण...