क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकमुंगेली

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को अजाक पुलिस ने गिरफ्तार, 3 साल से शादी का झांसा देकर कर रहा था शोषण


मुंगेली, 11 अप्रैल 2026।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में थाना अजाक ने नाबालिग से दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट के मामले में आरोपी आयुष सिंह (निवासी घुठेली) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीड़िता ने 25 मार्च को सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर वर्ष 2023 से लगातार दैहिक शोषण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में प्रकरण में पास्को और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) जोड़ी गई।
विवेचना के दौरान डीएसपी (अजाक) हरविंदर सिंह ने सभी साक्ष्य जुटाए। आरोपी फरार था, जिसे मुखबिर की सूचना पर ग्राम चातरखार के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 113/26, धारा 64(2)(M) BNS, 5(L), 6 पास्को, एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपी गिरफ्तार


गिरफ्तारी में आरक्षक अजीत सिंह बैंस, विजय सिंह ठाकुर, अमित साहू, महेंद्र प्रताप सिंह, तथा चालक अजय गोयल व दुर्गा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
गंगा दशहरा महोत्सव : सेवा, सत्संग और आत्मिक जागरण का भव्य द्विदिवसीय आयोजन वनग्राम तिलई डबरा की असहाय पार्वती बैगा परिवार की मदद को आगे आए दानदाता.. सेप्टिक टैंक विवाद बना मारपीट: कोतवाली पुलिस ने चार को दबोचा.. अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी क्षेत्र के 15 हाईस्कूल भवनों के लिए 2 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति... ऑपरेशन मुस्कान के तहत चिल्फी पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया बरामद, आरोपी जेल भेजा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, नेताओं ने सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी… लोरमी–ग़ौरकापा में भक्तिमय वातावरण, आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्री शनि जन्मोत्सव... वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद निधि से डब्बा वितरण.. लालपुर पुलिस की कार्रवाई — कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार लोरमी ने शिक्षा के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 380 मेधावी छात्रों और खिला...