कलेक्टरकोतवाली थानाखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकमुंगेलीसड़क दुर्घटना

जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का सड़क हादसे में निधनकर्तव्य पालन के दौरान राजस्थान में हुआ दर्दनाक हादसा,


    “मुंगेली पुलिस विभाग में शोक की लहर”


मुंगेली पुलिस विभाग से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा, जो शासकीय कर्तव्य के तहत गुम इंसान की तलाश में राजस्थान गए हुए थे, वहां एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसा इतना अचानक और गंभीर था कि मौके पर ही उनका निधन हो गया।
थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा अपनी कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और शांत नेतृत्व शैली के लिए पूरे जिले में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से न सिर्फ पुलिस विभाग बल्कि पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। सहकर्मियों ने इसे विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पैकरा हमेशा कठिन परिस्थितियों में भी डटकर कार्य करने वाले अधिकारी थे और उनकी सेवा को सदैव याद किया जाएगा।
फिलहाल जिला पुलिस प्रशासन ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष