उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़छात्र संगठनमुंगेलीलोरमीशिक्षासफलता

बच्चों में प्रतिस्पर्धा के साथ शुभ संस्कार भी जरूरी : जस्टिस डॉ. वाजपेयी…


डीएसई स्कूल में 19वां वार्षिकोत्सव, बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा


लोरमी नगर के सीबीएसई संस्थान डीएसई स्कूल में मंगलवार को आयोजित 19वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण वाजपेयी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
“बच्चों में प्रतिस्पर्धा के साथ शुभ संस्कार अनिवार्य” — जस्टिस वाजपेयी

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों को केवल प्रतियोगिता के लिए नहीं, बल्कि शुभ संस्कार और संतोष का भाव भी देना चाहिए, जिससे वे देश के आदर्श एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए गत शिक्षण सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।

छात्र को पुरस्कृत करते न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण वाजपेयी


स्कूल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष सुजीत वर्मा उपस्थित रहे।
प्राचार्य रतिकांत परीदा ने विद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक प्रगति एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले सत्र से विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत खेल वर्ग के लिए पंजीयन प्रारंभ होगा।

ग्रूप डाँस करते छात्राये


कार्यक्रम का आभार डायरेक्टर संजय सिंह ने व्यक्त किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
शैक्षणिक प्रावीण्य – प्रमुख विद्यार्थी
कक्षा 10वीं
सामर्थ्य सिंह – 94.20%
शालीन कटेलिया – 92.20%
अन्वेषा केशरवानी – 92%
अनंत केशरवानी – 91.60%
कक्षा 12वीं
अभिजया सिंह – 88.4% (कॉमर्स)
दीप नारायण शर्मा – 81% (बायो)
विषयवार सर्वोच्च अंक
देवेश कुमार साहू – 100 (विज्ञान)
शालीन कटेलिहा – 99 (गणित)
युवराज सिंह – 99 (सामाजिक विज्ञान)
सामर्थ्य सिंह – 98 (आईटी), 96 (अंग्रेजी)
अनंत केशरवानी – 93 (हिंदी)
विशेष पुरस्कार
अमेजिंग आर्टिस्ट – दीपक मौर्य (11वीं)
फ्यूचर लीडर – लिसा अग्रवाल (11वीं)
बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन – गर्वित सिंह ध्रुव
बेस्ट पैरेंट्स अवार्ड – अशोक सिंह राठौड़
मोस्ट वैल्युएबल पैरेंट्स – अमित जायसवाल
स्टार डीएसई अवार्ड – सुहानी सिंह राजपूत (12वीं)
बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड – मोनीष अली व अनुष्का जायसवाल
100% उपस्थिति सम्मानित विद्यार्थी
चांदनी (KG-2), पल्लवी (1), आस्था (3), मोक्ष (4), मान्यता, मोक्षिता, प्रांजल (5), पुष्पांजलि (6), अलका, सूर्यकांत, प्रांजल (7) सहित सत्र के सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत की विविधता
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं।

प्रमुख प्रस्तुतियां—
बूगी बेस, रेट्रो रिदम, ऑपरेशन सिंदूर, पापा माय रियल हीरो, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ट्रैफिक सिग्नल, कृष्ण लीला, इंक्रेडिबल इंडिया, पाथ टू सक्सेस (ड्रामा), हॉरर हॉप, साउथ स्वैग, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, कैंपस क्रॉनिकल, और हनुमान चरित्र शामिल रहे।
‘भारत माता के वीर सपूत’ थीम पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर किया और संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक विशेषताओं को कुशलता से प्रदर्शित किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन... कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण : “आवेदन फेंकने की बात पूरी तरह निराधार”