कलेक्टरखाध विभागखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेली

समितियों में खरीदी लिमिट बढ़ी, अब प्रति दिन अधिक धान खरीदी संभव


मुंगेली जिले में अब तक 43 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी • 90 हजार किसानों ने किया विक्रय


माइक्रो एटीएम और चेक से तेज भुगतान • किसानों को 994 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी


मुंगेली, 18 जनवरी 2026-
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में मुंगेली जिले के सभी 105 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेजी से और पूरी पारदर्शिता के साथ जारी है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी समितियों में खरीदी लिमिट बढ़ा दी गई है, जिससे प्रतिदिन अधिक किसानों के धान की खरीदी संभव हो सकी है।


टोकन प्रक्रिया निर्बाध, खरीदी सुचारू और व्यवस्थित
कलेक्टर श्री कुमार ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित है।
टोकन काटने से लेकर तौल और उठाव तक की सभी प्रक्रियाएँ व्यवस्थित ढंग से चल रही हैं और किसानों को किसी प्रकार की तकनीकी समस्या नहीं हो रही है।


जिले में धान खरीदी के आंकड़े
जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डड़सेना ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में—
66 समितियों के 105 खरीदी केन्द्रों में 1,10,900 से अधिक किसान पंजीकृत
अब तक 90,000 से अधिक किसानों ने धान बेचा
43 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदा गया, जिसमें—
मोटा धान: 23,72,486 क्विंटल
पतला धान: 134 क्विंटल
सरना धान: 18,95,496 क्विंटल
27.85 लाख क्विंटल से अधिक धान का उठाव
उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव लगातार जारी है और अब तक 27,85,000 क्विंटल से अधिक धान का परिवहन किया जा चुका है।
माइक्रो एटीएम और चेक से त्वरित भुगतान


धान बेचने वाले किसानों को भुगतान तेजी से किया जा रहा है।
अब तक ₹994 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में जारी
प्रतिदिन लगभग 3,000 किसानों को ₹12 करोड़ रुपये का भुगतान


अवैध भंडारण व परिवहन पर सख्त निगरानी
कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सीमाओं, चेक पोस्टों और बाहरी मार्गों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है।


संदिग्ध वाहनों की सघन जांच
अवैध भंडारण और परिवहन रोकने विशेष टीम सक्रिय
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से खरीदी, भंडारण और परिवहन गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोचियों व बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान खपाने की किसी भी कोशिश पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट.. राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के कोच होंगे वीरेंद्र यादव..