आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितनवरात्रिमुंगेलीलोरमीहिन्दू संगठन

गुप्त नवरात्र शक्ति संचय का पर्व : हिमांशु महाराज…


लोरमी 19 जनवरी 2026
शक्ति उपासना का विशेष पर्व गुप्त नवरात्र साधकों के लिए ऊर्जा संचय और आध्यात्मिक जागरण का अवसर माना जाता है। विदित हो कि वर्षभर में कुल चार नवरात्र आते हैं—चैत्र और आश्विन शुक्ल पक्ष के प्रकट नवरात्र, तथा आषाढ़ और माघ शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्र, जिनकी साधना भारतीय परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी गई है।


शिक्षाविद, साहित्यकार, कथावाचक तथा राज्यपाल सम्मानित डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने हनुमतपीठाधीश्वर जगद्गुरु महावीर दास जी से भेंट के उपरांत ठाकुर संतोष सिंह के निवास में आयोजित प्रवचन में कहा कि नवरात्र शक्ति संचय का उत्सव है। इन दिनों में देवी यशगान, जगराता, उपवास, दुर्गा सप्तशती पाठ और देवीभागवत कथा का विशेष आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख सिद्ध शक्तिपीठों—
महामाया मंदिर (लोरमी), डोंगरीगढ़ भुवनेश्वरी मंदिर, बाबाडोंगरी कल्याणी मंदिर, त्रिशूला मंदिर, रतनपुर महामाया, डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी, बस्तर दन्तेश्वरी, कोरबा सर्वमंगला, मल्हार डिडनेश्वरी, गनियारी रणजीत, करगीरोड कोटा चण्डी, गौरकापा दुर्गा, पंडरिया महामाया तथा सारधा अष्टभुजी दुर्गा मंदिर—में चारों नवरात्र परंपरागत रूप से कुमारी पूजन, हवन और विविध आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
डॉ. तिवारी ने कहा कि प्रतिपदा से नवमी तक क्रमशः शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की उपासना से भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी