कर्मचारी संघकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीशिक्षासामाजिक

सहायक शिक्षकों का आक्रोश फूटा, फेडरेशन ने सरकार को चेताया—‘मांगें नहीं मानी तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन’


मुंगेली
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने आज अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद फेडरेशन ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय न होने पर आंदोलन को राज्यव्यापी रूप दिया जाएगा।
फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी ने कहा कि “शिक्षक स्कूलों की रीढ़ हैं, लेकिन उनके हितों की लगातार अनदेखी हो रही है।” उन्होंने कहा कि फेडरेशन लंबे समय से वेतन विसंगति, पदोन्नति और सेवा शर्तों में सुधार की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार से अब तक ठोस कदम देखने को नहीं मिले।
प्रांतीय संयुक्त सचिव मनोज कश्यप ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि “राज्य सरकार ने सहायक शिक्षकों के हित में ‘मोदी की गारंटी’ का हवाला देते हुए कई घोषणाएँ की थीं, लेकिन धरातल पर कार्य शून्य है। यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती तो तेज आंदोलन अवश्य होगा।”
जिला अध्यक्ष भूपेंद्र बंजारे और माया सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार के घोषणा पत्र में शामिल ‘मोदी की गारंटी’ तथा राज्य सरकार की घोषणाएँ अभी तक अमल में नहीं आईं। टीईटी की अनिवार्यता और VSK ऐप को लेकर शिक्षकों में गहरी नाराजगी है।
फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक पहल नहीं करती, तो शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान तीनों ब्लॉकों के अध्यक्षों सहित निलेश दुबे, राधिका देवांगन, अखिलेश शर्मा, ओमप्रकाश ध्रुव एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी