उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीरायपुरलोकनिर्माण विभागलोरमी विधायक

बीजापुर नगर पालिका को 2.12 करोड़ की मंजूरीउप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी


रायपुर, 9 जनवरी 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बीजापुर नगर पालिका क्षेत्र में कुल 12 विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 11 लाख 71 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद जारी आदेश में सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वीकृत कार्यों में वार्ड-12 के बाजार में 5 शेड निर्माण के लिए 47.60 लाख, वार्ड-7 शांति नगर में आरसीसी पुलिया के लिए 9.18 लाख, बैदरगुड़ा (वार्ड-15 व 3) में आरसीसी नाली के लिए क्रमशः 9.18 लाख और 9.98 लाख शामिल हैं। कोकड़ापारा (वार्ड-3) में सामुदायिक शेड हेतु 9.97 लाख और वार्ड-6 में सामुदायिक भवन बाउंड्रीवॉल के लिए 29.56 लाख स्वीकृत हुए हैं।
इसके अलावा जयनगर शिविर (वार्ड-15) व डिपोपारा (वार्ड-6) में सीसी रोड निर्माण के लिए क्रमशः 9.74 लाख और 9.95 लाख मंजूर किए गए हैं। वार्ड-13 में सांस्कृतिक शेड, नगर पालिका कार्यालय में पार्किंग व वाहन शेड, वार्ड-6 में सामुदायिक भवन शेड, तथा शांतिनगर (वार्ड-7) में सीसी सड़क सहित अन्य कार्यों के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प