क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

बुजुर्ग की लाश पेड़ से लटकती मिली, शीतलपुर में सनसनी… पुलिस जांच में जुटी


5 जनवरी 2026, मुंगेली।
लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलपुर (सूखाताल) में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग ग्रामीण का शव घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला। घटना सामने आते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूचना देने वाले नरेश पाटले (49 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उनके रिश्तेदार कृष्णा पाटले (63 वर्ष) पिता स्व. धजाराम पाटले, 4 जनवरी की रात घर के आंगन में लगे पेड़ पर गमछे से फांसी के फंदे पर लटके मिले। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जाँच करती पुलिस


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, परन्तु वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 194 बीएनएस के तहत मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।


लालपुर थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी