आस्था भक्तिउत्सवकर्मचारी संघखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीशिक्षा

मिडिल स्कूल हरदीबान्ध में नववर्षोत्सव और न्योता भोज सम्पन्न।

लोरमी। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध में नूतन वर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया गया। शाला परिवार ने सरस्वती पूजा कर नववर्ष उत्सव की शुरुआत की। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें चावल, दाल, सब्जी, पापड़, अचार के साथ हलुवा-पूरी परोसी गई।


कार्यक्रम के दौरान प्रधानपाठक डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को अंग्रेजी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन करने तथा परीक्षा से न घबराने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सतत अभ्यास से ही सफलता मिलती है। डॉ. तिवारी ने खेल-कूद, योग, स्वच्छता, लेखन-पठन तथा अन्य सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।
शिक्षक विद्यानंद कश्यप, अमित कुमार डडसेना, श्रीमती दीपा मिश्रा, देवीसिंह राजपूत, वैभव कुमार धृतलहरे एवं गंगाधर बर्मन ने भी बच्चों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आगामी परीक्षाओं के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने का आग्रह किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी