अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीसफलतासाइबर क्राइम

बरेला हत्या कांड: मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार


मुंगेली/जरहागांव 29 दिसंबर 2025।
जमीन विवाद से जुड़े सनसनीखेज बरेला हत्या कांड में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जरहागांव पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


26 दिसंबर को पंजाब नेशनल बैंक बरेला परिसर से राजकुमार धुरी (21) का अपहरण कर आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामला तखतपुर सीएचसी में मर्ग से उजागर हुआ था।


पुलिस ने तकनीकी और मुखबिरी सूचना के आधार पर आरोपी
संतोष साहू, पोमेश साहू, सोनू साहू, उत्तम साहू और समीर कोशले को पकड़ा। आरोपियों ने अपराध करना सवीकार किया है।
घटना में प्रयुक्त कार, बाइक व स्कूटी भी जब्त की गई है।
प्रकरण में जमीन विवाद, दो दिन पहले की धमकी और बैंक से जबरन अपहरण की पुष्टि गवाहों व परिजनों के बयान से हुई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा, सायबर सेल प्रभारी सुशील बंछोर सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न...