ख़राब सडकखास खबरछत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टीभ्रष्टाचारमुंगेलीलोकनिर्माण विभागविकास कार्य

सड़क निर्माण में बड़ा सवाल: 67 लाख की सड़क पखवाड़े में उखड़ी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा..


अधिकारियों–ठेकेदार की मिलीभगत के आरोप; BJP नेता शिवप्रताप सिंह ने कार्रवाई की मांग की
मुंगेली 28 दिसंबर 2025
मुंगेली–पंडरिया मुख्य मार्ग से जुड़े बांकी गांव की सड़क रिनुअल में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 67 लाख 51 हजार रुपये की लागत से तैयार हुई यह सड़क महज 15 दिनों में उखड़ने लगी है। ऊपरी परत के टूटने और गिट्टियों के बाहर आने से ग्रामीणों के बीच भारी नाराजगी है और निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
रात के अंधेरे में पूरा किया गया डामरीकरण!

निर्माण किये गए सड़क


ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर उन्होंने आपत्ति जताई थी, लेकिन ठेकेदार ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। विरोध से बचने के लिए काम को रात में जल्दबाजी में पूरा किया गया। अब सड़क की दुर्दशा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश चरम पर है।


BJP नेता का हमला—“कमीशनखोरी से सरकार को बदनाम कर रहे अधिकारी-ठेकेदार”
वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह ने मामले को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बांकी गांव में करीब 90% लोग भाजपा समर्थक हैं, फिर भी सड़क की यह हालत चिंताजनक है।
सिंह ने आरोप लगाया कि विभागीय अफसर और ठेकेदार मिलकर कमीशनखोरी में लिप्त हैं और उनकी मिलीभगत से सरकार की साख पर दाग लग रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदार व संबंधित इंजीनियरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


ग्रामीणों की चेतावनी—सड़क नहीं सुधरी तो आंदोलन
बांकी गांव के ग्रामीणों ने साफ कहा है कि यदि सड़क की गुणवत्ता सुधारने और भ्रष्टाचार की जांच की दिशा में तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प