आस्था भक्तिकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पशुपालनमुंगेलीहिन्दू संगठन

गौवंशों की उपेक्षा के विरोध में 1 जनवरी को भूख हड़ताल, जिला प्रशासन को चेतावनी


मुंगेली। शहर और जिले में घायल एवं बीमार गौवंशों के उपचार हेतु समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर गौ सेवा कल्याण समिति (गो सेवा धाम) ने कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। समिति ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो 1 जनवरी 2026 से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
24×7 पशु चिकित्सालय का अभाव, बढ़ रही मौतें
समिति ने ज्ञापन में बताया कि आज तक जिले में गौवंश व अन्य निराश्रित पशुओं के लिए 24×7 सुविधा युक्त पशु चिकित्सालय उपलब्ध नहीं है। वर्तमान पशु चिकित्सालय में
ऑपरेशन व सर्जरी की व्यवस्था
आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक
गंभीर रूप से बीमार पशुओं को भर्ती कर उपचार की सुविधा
का अभाव है।


इसके चलते कई गौवंशों की समय पर इलाज न मिलने से असमय मृत्यु हो रही है।
रेस्क्यू वाहन और गौशाला की सुविधा भी नहीं
समिति ने यह भी कहा कि दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों के लिए कोई समर्पित रेस्क्यू वाहन उपलब्ध नहीं है। नगर क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त गौशाला की स्थापना का काम भी अब तक अधूरा है, जिसके कारण शहर में गौवंशों की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।
सीमित संसाधनों के बावजूद सेवा जारी
गो सेवा धाम द्वारा बताया गया कि नगरपालिका से प्राप्त रेटा क्षेत्र की भूमि पर समिति ने अपने सीमित संसाधनों और जनसहयोग के बल पर पिछले छह माह से घायल गौवंशों की
उपचार
भोजन
पानी
देखरेख
की व्यवस्था लगातार जारी रखी है। इस कार्य पर प्रतिदिन हजारों रुपये का खर्च हो रहा है।
पूर्व में भी किए कई आग्रह, समाधान नहीं
समिति ने कहा कि शासन-प्रशासन को कई बार मौखिक और लिखित अनुरोध भेजे गए, किन्तु अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
इसी कारण समिति ने स्पष्ट कहा है कि यदि जिले में
24×7 पशु चिकित्सालय,
रेस्क्यू वाहन,
सर्वसुविधायुक्त गौशाला
की तत्काल व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आगामी 1 जनवरी 2026 से भूख हड़ताल पर बैठकर आंदोलन करेंगे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष