उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावबिलासपुरमुंगेलीलोरमीलोरमी विधायकविकास कार्य

लोरमी को बड़ी सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव ने मनियारी नदी पर 4.68 करोड़ के एनीकट का किया भूमिपूजन

21 लाख के अतिरिक्त विकास कार्यों की भी घोषणा
शुक्रवार 26 दिसम्बर 2025 – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लोरमी क्षेत्र को सिंचाई व जल-संवर्धन की बड़ी सौगात दी। ग्राम डोंगरिया में मनियारी नदी पर 4.68 करोड़ की लागत से एनीकट निर्माण का भूमिपूजन करते हुए कहा कि यह परियोजना आसपास के गांवों में सिंचाई, निस्तारी और जल संरक्षण को नई मजबूती देगी। इससे डोंगरिया, जमुनाही, उरईकछार, लाखासार, हरदीबांध, घानाघाट सहित कई गांवों को सीधे लाभ मिलेगा और करीब 250 एकड़ भूमि सिंचित होगी।
डिप्टी सीएम ने क्षेत्र के लिए 21 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्यों की भी घोषणा की—

  • बघर्रा: सामुदायिक भवन सह मंच – 6 लाख
  • जमुनाही: सीसी रोड – 7 लाख
  • छुईहापारा: रंगमंच – 3 लाख
  • डोंगरिया स्कूल: सीसी रोड व साइकिल शेड – 5 लाख
    श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने प्रतिबद्ध है। उन्होंने वर्षाजल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को प्रेरित किया और विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि एनीकट से गर्मी में पानी की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन... कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण : “आवेदन फेंकने की बात पूरी तरह निराधार” रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत चौकी जूनापारा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑपरेशन तलाश में 08 गुम इंसान बरामद, अवैध लकड़ी का...