आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमीहिन्दू संगठन

एकल अभियान भारतीय संस्कृति संरक्षण का महाअभियान : उपमुख्यमंत्री अरुण साव..


लोरमी–बिलासपुर अंचल में एकल अभियान के 20वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक श्री अरुण साव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एकल अभियान भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्र निर्माण को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि वनबंधु परिषद के मार्गदर्शन में संचालित एकल अभियान देशभर में लगभग 85 हजार एकल विद्यालयों तथा छत्तीसगढ़ में 5140 एकल विद्यालयों के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य कर रहा है। उन्होंने एकल अभियान के 20वें वर्ष में प्रवेश पर शुभकामनाएं देते हुए इसे जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान भिलाई, धमधा, देवरबीजा, बेमेतरा, नवागढ़, मुंगेली, लोरमी एवं खुड़ियाबांध क्षेत्र की वनयात्रा पूर्ण कर डोंगरीगढ़ पहुंचे करीब 100 से अधिक वनयात्रियों का बाजे-गाजे, आतिशबाजी एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण तिवारी एवं सचिव रोशन सिंह राजपूत ने पंचमुखी शिक्षा पद्धति—प्राथमिक शिक्षा, जागरण शिक्षा, विकास शिक्षा, संस्कार शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा—पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में बच्चों को दरी, चटाई, बाल्टी, गिलास, पुस्तकें, कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबर, चार्ट, खेल सामग्री, जूते, मोजे, चप्पल, स्वेटर, कंबल, तेल, कंघी, सहित हनुमान चालीसा, रामायण, गीता, पुराण, टॉफी-बिस्कुट एवं वस्त्र वितरित किए गए। वहीं सत्संग समितियों हेतु ढोलक, डफली, मंजीरा, हारमोनियम, तबला, झुनझुना एवं बांसुरी भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर आचार्यों एवं उनके माता-पिता का शाल व श्रीफल से सम्मान कर गुरुजनों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री अशोक तिवारी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी