उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़भारतीय सेनामुंगेलीलोरमीसफलता

फौजियों ने नए संयोजक संतोष साहू का अनोखे अंदाज़ में किया सम्मान…

पूर्व सैनिक बोले— “फौजी हितों की लड़ाई में आपकी मजबूत भूमिका जरूरी”

लोरमी सोमवार 8 दिसंबर 2025
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के नए प्रदेश संयोजक बनाए जाने के बाद संतोष साहू के प्रथम लोरमी आगमन पर पूर्व सैनिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक साथियों ने उन्हें पुष्पहार, शाल और बैच पहनाकर सम्मानित किया। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद पुराने फौजी साथी विशेष रूप से इस सम्मान समारोह में शामिल हुए।

सभा में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने संतोष साहू को मिठाई खिलाकर, गले लगाकर और जोशीले उद्घोषों के साथ नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से सैनिकों के हित में कार्यों को गति देने का यह उपयुक्त समय है।

“मेरे फौजी साथी ही मेरी सबसे बड़ी ताकत” — संतोष साहू

सम्मान स्वीकार करते हुए प्रदेश संयोजक संतोष साहू ने कहा—
“मेरे फौजी साथी मेरी असली ताकत हैं। यह सम्मान मुझे लगातार काम करने की प्रेरणा देता है। नए युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित करना और पूर्व सैनिकों के जीवन में खुशहाली लाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

उन्होंने बताया कि शहीदों के परिवारों से नियमित संपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरे प्रदेश में सृजनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
संतोष साहू ने कहा कि वे फौजी साथियों को संगठन की विचारधारा और गतिविधियों से जोड़ने के लिए समर्पित रहेंगे तथा आम लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

“जो प्यार और आशीर्वाद मिला, वही असली पूंजी है”

उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“आप सबका स्नेह और विश्वास ही मेरी पूंजी है। परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ आपके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

इन पूर्व सैनिकों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुंगेली जिला पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन यादव, तथा सोन सिंह राजपूत, संदीप साहू, कमल मंगेशकर, ललित साहू, नरेंद्र राजपूत, दिलीप राजपूत सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ...