उत्सवकर्मचारी संघछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीशिक्षा

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की नई टीम घोषित

अभिजीत तिवारी बने प्रदेश महामंत्री, मनोज कश्यप को संयुक्त सचिव का दायित्व

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर और प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा ने मुंगेली जिले से दो शिक्षकों को प्रांतीय टीम में जगह दी है।
अभिजीत तिवारी को प्रदेश महामंत्री और मनोज कश्यप को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन के अनुसार, दोनों की शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका, संगठनात्मक योगदान और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
अभिजीत तिवारी और मनोज कश्यप ने कहा कि वे शिक्षक हितों और शिक्षा सुधार के लिए पूरे प्रदेश में मजबूत पहल जारी रखेंगे।

संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से फेडरेशन की संरचना और मजबूत होगी तथा शिक्षक समाज की समस्याओं के समाधान में गति आएगी।

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र बंजारे, म.प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष माया सिंह राजपूत, जिला सचिव मनोज अंचल, ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी नरेंद्र राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली उपेश दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया जगदीश टंडन, तथा जिलेभर के अनेक शिक्षक साथियों ने दोनों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी