उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीरायपुरलोकनिर्माण विभागलोरमीलोरमी विधायकशिक्षा

लोरमी के राजीव गांधी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय को मिला 72.80 लाख का अधोसंरचना अनुदान

लोरमी | राहुल यादव | 18 नवम्बर 2025

लोरमी को बड़ी सौगात — डिप्टी सीएम अरुण साव के सहयोग से कॉलेज विकास कार्यों के लिए 72.80 लाख की अंतिम स्वीकृति जारी

नवा रायपुर स्थित संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर पालिका लोरमी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत 72.80 लाख रुपये की अंतिम स्वीकृति प्रदान की है।
यह स्वीकृति डिप्टी सीएम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के सहयोग व अनुमोदन के बाद जारी हुई है। प्रस्ताव मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका लोरमी द्वारा भेजा गया था।

इस राशि से राजीव गांधी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (वार्ड-14) परिसर में 4 प्रमुख विकास कार्य किए जाएंगे—

स्वीकृत कार्य एवं राशि (लाख में):

1️⃣ कॉलेज में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य – ₹ 21.54 लाख
2️⃣ कॉलेज परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य – ₹ 19.54 लाख
3️⃣ कॉलेज परिसर में हाईमास्ट लाइट स्थापना – ₹ 12.38 लाख
4️⃣ शासकीय कॉलेज में शेड निर्माण कार्य – ₹ 19.34 लाख

कुल राशि – ₹ 72.80 लाख

किन-किन शर्तों के साथ स्वीकृति जारी?

स्वीकृति पत्र में कुल 9 प्रमुख शर्तें निर्धारित की गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—

सक्षम प्राधिकारी से सभी अनुषांगिक स्वीकृतियाँ अनिवार्य

वर्क्स डिपार्टमेंट मैनुअल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य

निविदा आमंत्रण से पहले तकनीकी एवं प्रशासनिक अनुमोदन

नॉन-SOR आइटम्स पर तकनीकी स्वीकृति अनिवार्य

कार्य प्रारंभ व पूर्ण होने की जियोटैग्ड फोटो के साथ उपयोगिता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना

राशि का उपयोग केवल मंजूर कार्यों में

विवादित/निजी भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण निषिद्ध

उल्लंघन होने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

इसका लाभ किसे?

इस स्वीकृति से राजीव गांधी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, लोरमी के छात्रों को—

सुरक्षित परिसर

बेहतर रोशनी

आधुनिक सुविधा

सुव्यवस्थित कैंपस विकास

जैसी सुविधा मिलने जा रही है।

क्या है विशेष?

यह पहली बार है जब डिप्टी सीएम अरुण साव के सहयोग से नगर पालिका के माध्यम से कॉलेज अधोसंरचना विकास हेतु इतनी बड़ी राशि स्वीकृत की गई है।
यह निर्णय लोरमी क्षेत्र में शिक्षा एवं अधोसंरचना को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि... हमारा संस्कार और विचार भारतीय होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...