क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

दिनदहाड़े दंपत्ति के घर लाखों की चोरी, ताले तोड़कर सोना-चांदी व नकदी पार।

लोरमी/बिचारपुर, शनिवार 15 नवम्बर 2025।
ग्राम बिचारपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पीड़ित अरुण कश्यप अपनी पत्नी के साथ मितानिन बैठक में सुकली गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और कमरे की गोदरेज अलमारी पूरी तरह खंगाली जा चुकी है।

चोर घर से करीब 4.75 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने तथा 10 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी गए गहनों में कंठी, चेन, झुमके, मनचली, अंगूठी, पायल, बिछिया सहित अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं।

सूचना पर लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 331(3) व 305 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। टीम ने आसपास के क्षेत्र का सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों को शक है कि वारदात किसी जानकार द्वारा की गई हो सकती है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी