आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीहिन्दू संगठन

श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस में बाल-कृष्ण लीलाओं का रसपान, पूज्या कृष्णप्रिया दीदी ने दिए संस्कार और भक्ति के संदेश

शनिवार 15 नवम्बर 2025- लोरमी श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस में परमपूज्या संत कृष्णप्रिया जी ने कहा कि जहाँ भागवत कथा होती है, वहाँ स्वयं तीर्थ, देवता और दिव्य शक्ति विराजती है। कथा व्यक्ति की पवित्र मनोकामनाएँ पूर्ण करने वाली कल्पतरु है।

दीदीजी ने बाल-कृष्ण की मनोहर लीलाओं — जन्मोत्सव, पूतना वध, यशोदा मैया की ममता, कालिय नाग मान-मर्दन, माखन चोरी और गो-प्रेम — का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण पूर्णब्रह्म होते हुए भी माता-पिता के चरण स्पर्श करने में संकोच नहीं करते—यही जीवन के संस्कार हैं।

एकादशी व्रत की महिमा बताते हुए कहा कि यह व्रत नारायण को अत्यंत प्रिय है और मोक्ष देने वाला है। सुबह ईश्वर स्मरण से मन गोकुल-सदृश पवित्र होता है और जीवन में सुख-शांति बढ़ती है।

कथा के दौरान दीदीजी ने गौरक्षा का संदेश भी दिया। उन्होंने बताया कि मथुरा स्थित उनकी गौशाला में 300 से अधिक गौवंश की सेवा होती है और एक हजार गायों के लिए विशाल गौशाला निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा—“गौसेवा सौभाग्य देती है, पंचगव्य से असाध्य रोग दूर होते हैं, इसलिए सभी को गौसेवा से जुड़ना चाहिए।”

कलियुग की विशेषता बताते हुए कहा कि इस युग में केवल हरि-नाम का सुमिरन ही मोक्ष का मार्ग है—कठिन तप, यज्ञ की आवश्यकता नहीं। कथा में भजन और झांकी के दौरान श्रोता भावविभोर हो उठे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी