सरगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता — हत्या के प्रयास में शामिल तीन आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तारघटना में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाइकिल जप्त।

शुक्रवार 24 अक्तूबर 2025 – पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में सरगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सल्फा में चाकूबाजी की घटना के तीन आरोपियों को 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
प्रार्थी पवन वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अक्टूबर की रात वह अपने दोस्तों लक्की साहू और रोशन यादव के साथ मंदिर से लौटते समय सल्फा गांव के पास रुके, जहां तेजेश्वर गिरी गोस्वामी, उसके भाई भुनेश्वर और पवन गिरी ने गाली-गलौज करते हुए तीनों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में दबिश देकर तीनों आरोपियों —
तेजेश्वर उर्फ तरुण गिरी गोस्वामी (21 वर्ष)
पवन गिरी गोस्वामी (24 वर्ष)
भुनेश्वर उर्फ पिंटू गिरी गोस्वामी (26 वर्ष)
सभी निवासी सल्फा — को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से धारदार हथियार (चाकू) व एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG-28H-1244) बरामद की गई। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस सफलता में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष शर्मा, सउनि धर्मेन्द्र शर्मा, प्रआर सतीश डहरिया, आरक्षक रिपीन बनर्जी, रामू निषाद एवं भंवरलाल ध्रुव की भूमिका सराहनीय रही।





