अचानकमार टाइगर रिजर्वउत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पर्यटन स्थलप्राकृतिक मनोरममहिला संघमुंगेलीलोरमीसफलता

अचानकमार की मिट्टी से निकली कला की खुशबूरागिनी ध्रुव की गोंड चित्रकला को मिला राष्ट्रीय सम्मान।

अचानकमार टाइगर रिज़र्व की युवा कलाकार रागिनी धुरवे ने अपनी अद्भुत गोंड चित्रकला से प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। भारत सरकार की नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) द्वारा आयोजित “साइलेंट कंजर्वेशन: फ्रॉम मार्जिन टू सेंटर” राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में रागिनी की कलाकृति का चयन हुआ है।

नई दिल्ली में आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर के 50 चुनिंदा कलाकारों की कृतियाँ प्रदर्शित की गईं, जिनमें रागिनी की कला को विशेष रूप से पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को सम्मानित करने हेतु प्रस्तुत किया गया। उनकी रचना में अचानकमार के वन्यजीव, प्राकृतिक सौंदर्य और जनजातीय जीवन की झलक ने सबका मन मोह लिया।

यह उपलब्धि न केवल रागिनी बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह साबित किया कि जंगलों की गोद में भी सृजन और संस्कृति की गूंज उतनी ही जीवंत है जितनी किसी महानगर में।

रागिनी की इस सफलता पर जिलेभर में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को कला और परंपरा से जुड़ने की प्रेरणा देगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ