अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीशराब दुकानशराब माफिया

मुंगेली पुलिस की कार्रवाई : “ऑपरेशन बाज” के तहत शराब तस्कर गिरफ्तार..

शनिवार 11 अक्तूबर 2025 – पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर एक और बड़ी कार्रवाई की है।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम लिलवाकापा चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी मनीष शर्मा (41 वर्ष), निवासी कनौजिया कापा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 92 पाव देशी प्लेन शराब (16.560 बल्क लीटर) कीमती ₹7,360 एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG-28-S-5478 (कीमत ₹1 लाख) सहित कुल ₹1,07,360 का माल जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 444/25, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी व जुआ के प्रकरण दर्ज हैं। जब्त स्कूटी को राजसात की कार्यवाही हेतु भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरीक्षक सुशील बंछोर, एवं टीम के सदस्य नोखे कुर्रे, यशवंत डाहिरे, तारे कश्यप, रवि मिंज, गिरीराज सिंह, राहुल यादव, दुर्गेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न...