कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपशुपालनपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसड़क दुर्घटना

ढोलगी रोड पर बछड़े का दर्दनाक एक्सीडेंट, कई घंटे चला इलाज – पिछला पैर बुरी तरह घायल, कटना पड़ सकता है

लोरमी पशु चिकित्सा अधिकारी प्रमोद नामदेव ने बताया कि रविवार देर रात ढोलगी रोड पर एक मासूम बछड़े का सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि बछड़े का पिछला दायां पैर बुरी तरह टूट गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद नामदेव ने बताया कि पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर है और हालत को देखते हुए उसे काटना भी पड़ सकता है।जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट के बाद बछड़ा कई घंटे तक दर्द से तड़पता रहा। सूचना मिलते ही डॉ. नामदेव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रातभर इलाज व स्यूचर (टांके) की प्रक्रिया में जुटे रहे। उनकी तत्परता से फिलहाल बछड़े की जान बच गई, लेकिन उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ढोलगी रोड पर आवारा मवेशियों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नए सिरे से योजना बनाकर ठोस कदम उठाए जाएं।

डॉ. नामदेव ने भी अपील की कि सड़क पर घूम रहे मवेशियों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं, ताकि निर्दोष जानवरों की जान बचाई जा सके और भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसे न हों।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी