कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमी

कृषि अधिकारी संघ का चरणबद्ध आंदोलन आज से, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर उठेगी आवाज।

लोरमी। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आज 8 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर रहा है। इसी कड़ी में संघ ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है।

संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह ध्रुव ने बताया कि संगठन की प्रांतीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लंबित मांगों की पूर्ति के लिए सांकेतिक और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में जिले के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल होंगे।

कार्यक्रम के तहत

8 एवं 9 सितंबर को सभी अधिकारी काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज करेंगे।

15 सितंबर को मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

23 सितंबर को जिला स्तर पर एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संघ की प्रमुख मांगें

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतनमान संशोधन कर 4300 ग्रेड पे दिया जाए।

ग्रामीण एवं कृषि विस्तार अधिकारियों के कार्य क्षेत्र का पुनर्निधारण किया जाए।

मासिक स्थाई भत्ता और संसाधन (मोबाइल, इंटरनेट, लैपटॉप, स्टेशनरी आदि) के लिए अलग भत्ता दिया जाए।

पदनाम में संशोधन कर मध्यप्रदेश की तर्ज पर कृषि विस्तार अधिकारी किया जाए।

गैर-विभागीय कार्यों में ड्यूटी लगाने पर रोक लगाई जाए।

पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए।

अतिरिक्त प्रभार पर सम्मानजनक भत्ता दिया जाए।

संघ का कहना है कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में गूंजा ‘हर हर महादेव’.. शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल.. ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, दूध में नींद की दवा देकर गला घोंटा... लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान.. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए... मुंगेली में राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 200 कट्टी चावल समेत 10 ला...