क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकबिलासपुर

तखतपुर: पाठ बाबा मंदिर में पुजारी की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी।

तखतपुर /बिलासपुर- 31 अगस्त 2025 – परसाकापा गांव स्थित प्रसिद्ध पाठ बाबा मंदिर शनिवार की सुबह खून से लाल हो गया। मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (पुत्र राजकुमार पाठक, निवासी परसाकापा) की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब रोज़ की तरह सुबह लगभग 6 बजे पुजारी की मां मंदिर पहुँचीं। वहां बेटे का खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए और चीख–पुकार मच गई। देखते ही देखते गांव में दहशत फैल गई और लोग मंदिर की ओर उमड़ पड़े।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीओपी नूपुर उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचीं और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की।

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। श्रद्धालुओं में आक्रोश और भय का माहौल है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न...