उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायलोकनिर्माण विभागलोरमी विधायकसफलता

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने मावा मोदोल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ।

रायपुर. 25 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम कोरर में मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस 75 सीटर लाइब्रेरी में चार बैचेस में 300 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं लोक सेवा आयोग, व्यापम, शिक्षक भर्ती, वन विभाग, पुलिस विभाग भर्ती इत्यादि की तैयारी कर सकेंगे। कांकेर जिला प्रशासन द्वारा लाइब्रेरी में निःशुल्क पाठ्य सामग्री, फर्नीचर, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा के लिए सीसीटीव्ही, वाई-फाईयुक्त परिसर और डिजिटल क्लास रूम की व्यवस्था की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लाइब्रेरी का शुभारंभ करते हुए बच्चों से संवाद कर बेहतर भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने पसंदीदा क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर जिले व राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित कर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लाइब्रेरी के विजिर्ट्स रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर भी किए। सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी और श्री आशाराम नेताम, कांकेर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित जनप्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में लाइब्रेरी के शुभारंभ के दौरान मौजूद थे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी