केंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूबिलासपुररायपुर

केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने दुर्ग में पोरा महोत्सव में भाग लिया, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक कला के संरक्षण पर जोर दिया।

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ 23 अगस्त 2025 शनिवार


केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर के सांसद, श्री तोखन साहू ने आज दुर्ग में आयोजित पोला महोत्सव में भाग लिया और छत्तीसगढ़ की कृषि प्रधान परंपरा और संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। यह आयोजन शास्त्री नवयुवक मंडल, मड़ियापर (दुर्ग) द्वारा किया गया था।
अपने संबोधन में, श्री साहू ने कहा, “पोरा महोत्सव हमारी कृषि प्रधान परंपरा, पशुधन और छत्तीसगढ़ की जीवंत संस्कृति के संवर्धन का प्रतीक है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उत्सव किसानों के जीवन, उनके श्रम और समृद्ध संस्कृति को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इसे भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना आवश्यक है।
इस अवसर पर, बैल दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को श्री साहू द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान किए गए:
प्रथम पुरस्कार: ₹21,000
द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000
तृतीय पुरस्कार: ₹5,000
श्री साहू ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं और हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव स्थानीय युवाओं की लगन और समर्पण का परिणाम है।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी