अपर कलेक्टरकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जिला न्यालयपुलिस अधीक्षकमुंगेली

कामकाजी महिलाओं को बच्चों की देखभाल में मिलेगी बड़ी सहूलियत।

जिला ब्यूरो विशाल यादव की खास रिपोर्ट

शनिवार 23 अगस्त 2025 –  जिला कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी जिला न्यायालय परिसर में ‘पालना घर’ का शुभारंभ कामकाजी महिलाओं को कार्य के दौरान बच्चों की देखभाल में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला न्यायालय परिसर में पालना घर (किलकारी कक्ष) की शुरुआत की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आज विधिवत इसका उद्घाटन किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेन्द्र गेंदले ने बताया कि पालना घर का संचालन आदर्श रूप में 25 बच्चों के लिए किया जाएगा। यह प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा, जिसमें कामकाजी महिलाओं के 6 वर्ष तक के बच्चों को रखा जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक पालना घर समीप के आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ा रहेगा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को क्रेश की मॉनिटरिंग एवं मेंटर के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। बच्चों को दिन में तीन बार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा और स्वास्थ्य जांच की नियमित व्यवस्था भी रहेगी।
उद्घाटन अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक उमा तिवारी, पूजा देवांगन सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन...