अपर कलेक्टरकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीलोरमी

ग्राम पंचायत झिरिया सचिव तातूराम कौशिक निलंबित।

जिला ब्यूरो विशाल यादव की खास रिपोर्ट

23 अगस्त 2025 शाम – जिला कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी पीएम आवास के कार्य में रुचि न लेने एवं लापरवाही पर हुई बड़ी कार्यवाही जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय द्वारा ग्राम पंचायत झिरिया के सचिव तातूराम कौशिक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के द्वारा पीएम जनमन के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में विशेष रूप से प्रगति लाने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ द्वारा पीएम आवास योजना के प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें ग्राम पंचायत झरिया की प्रगति संतोषजनक नहीं पाया गया। झिरिया के सचिव पीएम आवास के कार्यों में लापरवाही, कार्य में रुचि नहीं लिया गया तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना की गई। उक्त कृत्य के फलस्वरुप छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम के अंतर्गत झिरिया सचिव कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डिंडोरी सचिव श्री कुशराम पटेल को झिरिया सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निलंबन अवधि में श्री कौशिक का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न...