उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जिला जेलपुलिस अधीक्षकमुंगेली

मुंगेली जेल में रक्षाबंधन का उत्सव 124 बंदियों की कलाई पर सजी राखी।

10 अगस्त 2025 मुंगेली-
जेल मुंगेली में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 124 बंदियों की कलाई पर उनकी बहनों ने राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलकामनाएं कीं।कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सहायक जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल के नेतृत्व जेल में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं। पर्व से पूर्व ही मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों से अनुरोध किया गया था कि वे केवल राखी और आवश्यक पूजन सामग्री ही लाएं, ताकि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई असर न पड़े। त्योहार के दिन बंदियों और उनकी बहनों को मुलाकात के लिए विशेष अनुमति दी गई। राखी बांधने के बाद बहनों को सुरक्षित बाहर भेजा गया और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न किया गया।
जिला जेल में इस अवसर पर 458 बंदियों ने भी त्योहार की खुशी साझा की। कार्यक्रम की सफलता पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,सहित संबंधित विभागों ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
गंगा दशहरा महोत्सव : सेवा, सत्संग और आत्मिक जागरण का भव्य द्विदिवसीय आयोजन वनग्राम तिलई डबरा की असहाय पार्वती बैगा परिवार की मदद को आगे आए दानदाता.. सेप्टिक टैंक विवाद बना मारपीट: कोतवाली पुलिस ने चार को दबोचा.. अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी क्षेत्र के 15 हाईस्कूल भवनों के लिए 2 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति... ऑपरेशन मुस्कान के तहत चिल्फी पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया बरामद, आरोपी जेल भेजा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, नेताओं ने सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी… लोरमी–ग़ौरकापा में भक्तिमय वातावरण, आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्री शनि जन्मोत्सव... वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद निधि से डब्बा वितरण.. लालपुर पुलिस की कार्रवाई — कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार लोरमी ने शिक्षा के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 380 मेधावी छात्रों और खिला...