खास खबरछत्तीसगढ़नशा मुक्तिपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

समस्त पुलिस थाना चौकियों के द्वारा थाना क्षेत्रों के गांव-शहर एवं कस्बों में जाकर सार्वजनिक स्थान पर “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा”अभियान चलाया गया।

28 जून 2025

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर जिला मुंगेली मे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” कार्यक्रम कर जागरूकता अभियान चलायी जा रही है।

मुंगेली पुलिस के द्वारा आम जनता को पोस्टर, बैनर एवं पाम्पलेट के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और खतरों के बारे मे जागरूक किया जा रहा। भारत सरकार के "नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान" के तहत मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान चलाने निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा व जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी के पर्यवेक्षण में मुंगेली, लोरमी, लालपुर, सरगांव, पथरिया, चिल्फी जरहागांव फास्टरपुर के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों मे गांव-शहर एवं कस्बे में जाकर आम जनता को नशे के विरूद्ध "नशा मुक्त भारत पखवाड़ा"अभियान चलाकर पोस्टर, बैनर एवं पाम्पलेट के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलायी जाकर आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और खतरों के बारे मे जागरूक करने तथा नशे की लत से पीड़ित लोगो को उपचार, परामर्श करने की जानकारी प्रदाय की जा रही है। मुंगेली पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपील की गई कि "नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान"* एक सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी पहल है, जिसका उद्देश्य लोगो को नशीली दवाओं और अन्य नशे की लत से मुक्ति दिलाना है एवं नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करना और लोगों को स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ... मुंगेली में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती.. लोरमी में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाइक रैली से शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्य... नवलपुर डबल मर्डर का खुलासा: जमीन के 50 डिसमिल के लिए भाई ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट शिक्षकों की कमी पर भड़का छात्राओं का आक्रोश, NH-130A पर किया चक्काजाम