खेलछत्तीसगढ़रायपुर

क्रिकफेस्ट में चयनित छात्रों को पूर्व अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स सिखाएंगे क्रिकेट के गुर..

रायपुर- 26 अप्रैल 2025

अपने बेस्ट फील्डिंग के लिए प्रसिद्ध जोंटी रोड्स कल पहुंचेंगे रायपुर

भारतीय कोच गौतम गंभीर के मेंटर में क्रिकफेस्ट का शानदार आयोजन, समर कैंप में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण

जोंटी रोड्स रायपुर में क्रिकफेस्ट के छात्रों को देंगे फील्डिंग का प्रशिक्षण

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स को कौन नहीं जानता। भारत के सभी क्रिकेट प्रेमी उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं। वे पूरी दुनिया में अपने शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं।

जोंटी रोड्स को चाहने वाले रायपुरिंस के लिए एक अच्छी खबर है। जोंटी रोड्स कल राजधानी रायपुर आ रहे हैं, जहाँ वह क्रिकफेस्ट के चयनित छात्रों के लिए फील्डिंग मास्टरक्लास लेंगे। वह सुबह 8:20 बजे रायपुर पहुँचेंगे और अवंती विहार स्थित इमर्जिंग क्रिकेट एकेडमी के मैदान जाएँगे।

बता दें कि, क्रिकफेस्ट एक महीने तक चलने वाला क्रिकेट मास्टरक्लास समर कैंप है, जिसका आयोजन अरण्य ने एकाना के सहयोग से किया है। इस कैंप में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं, और इसी संदर्भ में जोंटी रोड्स रायपुर आकर क्रिकफेस्ट के छात्रों को फील्डिंग का प्रशिक्षण देंगे।

यह एक बेहतरीन अवसर है, युवा क्रिकेटर्स के लिए, जहाँ वे विश्वस्तरीय फील्डिंग के गुर सिख पाएँगे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी